धारा लक्ष्य समाचार पत्र
भेटुआ/अमेठी। जिले के विकास खण्ड भेंटुआ मे आज राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) के द्वारा मुसवापुर गांव पहुंचकर दिवंगत सुरेंद्र बहादुर यादव के परिवार से मुलाकात की गई। इस मौके पर उन्होंने ने कहा परिवार ने जिस दुख और संघर्ष का सामना किया है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

इसलिए इस दुख की घड़ी में मेरे द्वारा इस परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है और यह भरोसा भी दिलाया कि उनके बच्चों की शिक्षा और भविष्य की जिम्मेदारी में मैं हर संभव सहायता करूंगा।

राजेश ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ मदद करना ही नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी परिवार आर्थिक कठिनाइयों के कारण टूटे नहीं। और उन्होंने कहा कि जनसेवा और मानवता ही मेरा पहला धर्म है, और आगे भी मैं इसी भावना के साथ समाज के हर वर्ग के लिए कार्य करता रहूंगा।
इस नेक कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने राजेश अग्रहरि की प्रशंसा की है।
