Amethi UP : सड़क पर भरा गंदा पानी, राहगीरों को परेशानी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

जिला ब्यूरो रिपोर्ट रवि प्रकाश द्विवेदी रिंकू

संग्रामपुर/अमेठी। जिले के संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन – शीतलागंज मार्ग पर सरैया पड़ान को जाने वाली काली सड़क पर लगातार पानी भरा रहता है। इसके कारण इस रास्ते पर आने-जाने वाले राहगीरों को समस्या हो रही है।

कुछ दिनों से लगातार पानी आने के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, इसलिए ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन व सरकार से गुहार लगाई थी।

जिसका परिणाम यह हुआ कि लगभग 500 मीटर सड़क का जीर्णोद्धार हुआ। लेकिन माह भी नहीं बीता कि इस सड़क पर सरैया पशियान के पास घरों से निकलने वाला नाबदान का पानी सड़क पर फैल रहा है।

जिसके कारण सड़क की स्थिति गड्ढे के रूप में परिवर्तित हो जा रही है और मार्ग पर आने वाले राहगीरों को गन्दे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। यह सड़क गौशाला, विद्यालय, इण्टर कालेज आदि जाने के लिए महत्वपूर्ण है।

गांव निवासी मनोज पाण्डेय ने बताया कि हमारे गांव में दो ही रास्ते है जिसमें यह रास्ता ठीक है वहीं दूसरा रास्ता पूरी तरह से खराब है।

राजकुमार मिश्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले इस मार्ग का जीर्णोद्धार हुआ था लेकिन फिर से ये ऊबड़-खाबड़ रास्तों में तब्दील होते नजर आ रहा है।

कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के द्वारा पानी निकासी की व्यवस्था कराई जानी चाहिए जिससे रास्ता भी सुरक्षित रहे और गन्दे पानी के छीटे भी न पड़े।

Related posts