धारा लक्ष्य समाचार
शफीक अहमद सीतापुर ,06 नवम्बर2025 जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जहां पर 1200 से अधिक वोटर है, उन क्षेत्रों में नए बूथों का चयन किया जाना है। साथ ही नए बूथों के चयन तथा क्षेत्रों में बूथों का परिवर्तन हुआ है,

उसकी भी सूचना कारण सहित समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत करायें। उन्होंने सभी से अपील की है कि यदि कोई बूथ संबंधी कोई भी समस्या एवं शिकायत हो तो निर्धारित तक अवगत करा दें।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसीलों पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण तहसील स्तर पर गुणवत्तापरक ढंग से किया जाये। लेखपाल एवं कानूनगो की कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान रखते हुये स्वयं भी निगरानी करते रहें। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य हों, वह मैरिट के अनुसार ही किया जाये। सभी उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमण करते रहें तथा आमजनमानस से वार्ता मधुरता के साथ करें।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कृष्णानंद तिवारी, सभी उपजिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
