Sitapur UP: मिश्रिख सीएचसी में डीएम का औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप!

अधीक्षक अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने दिखाई सख़्ती, गंदगी देख सीएमओ को लगाई फटकार — कई कर्मचारियों का वेतन काटने के आदेश

धारा लक्ष्य समाचार
शफीक अहमद धारा लक्ष्य समाचार पत्र

जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. गुरुवार सुबह अचानक मिश्रिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे तो अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक प्रखर श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले, जिस पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनका एक दिन का वेतन रोकने और नोटिस जारी करने के निर्देश सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार को दिए।


अस्पताल में फैली गंदगी देखकर डीएम ने सीएमओ को भी फटकार लगाई और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने अन्य अनुपस्थित कर्मचारियों का 15 दिनों का वेतन काटने के आदेश भी दिए।
डीएम ने मरीजों से बातचीत की, दवाइयों के पर्चे जांचे और कहा कि जनता की सुविधा में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम के ताबड़तोड़ निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Related posts