Sitapur Uttar Pradesh: पुलिस का डबल एक्शन — असलहेबाज़ भी गिरे, चोर भी धरे, ₹18 लाख का माल बरामद

एसपी अंकुर अग्रवाल के सख्त तेवरों का असर — अवैध हथियारों संग दो गिरफ्तार, चोरी का खुलासा मात्र 24 घंटे में, पिता–पुत्र चोर सलाखों के पीछे

 

धारा लक्ष्य समाचार 

सीतापुर संवाददाता शफीक अहमद की रिपोर्ट

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को दो बड़ी सफलताएँ मिली हैं। सकरन थाना पुलिस ने रोजली पुत्र स्व. आशिक अली निवासी फुकनापुरवा मजरा काजीपुर थाना बिसवां को चेकिंग के दौरान पकड़ा। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस (12 बोर) बरामद हुआ।

इसी क्रम में कमलापुर थाना पुलिस ने मोती पुत्र सुखदेव निवासी ग्राम कुरसंडा थाना कमलापुर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस (315 बोर) मिला। दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेजा गया है।

  1. वहीं, कोतवाली नगर पुलिस व स्वाट टीम ने मात्र 24 घंटे में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त सुशील त्रिवेदी व सिद्धार्थ त्रिवेदी (पिता-पुत्र) निवासी ग्राम नरहरा थाना महोली हैं, जिन्होंने 6 नवम्बर को अधिवक्ता भूपेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मकान से नकदी व आभूषण चोरी किए थे। पुलिस ने पक्का पुल के पास से दोनों को गिरफ्तार कर ₹8,07,000 नगद, लगभग ₹10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण, दो आईफोन, पासबुक व अन्य सामान बरामद किया।

घटना के संबंध में बीएनएस की धारा 305, 331(3), 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना दी और कहा कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related posts