Barabanki UP: फर्जी मुकदमे से आहत पत्रकार ने डीएम एसपी से लगाई न्याय की गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग

Dhara lakshya samacha

बाराबंकी जनपद में पत्रकारों पर आए दिन हो रहे शोषण मारपीट मनगढ़ंत ढंग से आरोप लगाकर मुकदमे दर्ज कराने जैसी घटनाएं अब जनपद में आम हो गई है जिस पर प्रशासन भी मेहरबान नजर आता है ! आपको बताते चलें की ताजा मामला रामनगर थाना क्षेत्र के भिटौली निवासी समित अवस्थी पुत्र अमरनाथ अवस्थी का है जो हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार है ।

जिन्होंने जिले के डीएम शशांक त्रिपाठी व एसपी अर्पित विजयवर्गीय के समक्ष पेश होकर प्रार्थना पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया की 02/11/2025 को चकबंदी लेखपाल अजीत यादव पुत्र अज्ञात द्वारा गांव में किसी मामले को लेकर आए थे जिस पर मैं भी वहां पहुंचा था मेरे पहुंचते ही लेखपाल अजीत यादव ने मुझसे अभद्रता मारपीट व पत्रकार समाज को गालियां दी ।

जिस पर आहत होकर मैंने रामनगर थाने में 03/11/2025 को लिखित शिकायत व आईजीआरएस की थीं जिस पर रामनगर पुलिस ने कार्यवाही न करते हुए मेरे ही खिलाफ थाना रामनगर में 04/11/2025 को लगभग साढ़े पांच बजे एफ आई आर दर्ज कराई गई ! जबकि चौकी महादेवा पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया वा मौजूद प्रत्यक्षदर्सियो ने बताया की चकबंदी लेखपाल अजीत यादव द्वारा पत्रकार समित अवस्थी का फोन छीनने की कोशिश की गई वा डंडों से मारा पीटा पर पत्रकार समित अवस्थी ने लेखपाल अजीत यादव पर हांथ तक नही उठाया !

समित अवस्थी का आरोप है की पुलिस द्वारा जांच में इतने सारे बेगुनाही के सबूत मिलने के बाद भी हमीं पर एफआईआर दर्ज कर मुकदमा लिखा जा रहा है जो बहुत ही निंदनीय है ! पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ राम नगर को जांच सौंपते हुए निष्पक्ष जांचकर कार्यवाही हेतु निर्देशित करते हुए कहा की की किसी भी बेकसूर को परेशान नही किया जायेगा निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही होगी !

इस मौके पर मुख्य रूप से दिग्विजय सिंह शशिकांत अवस्थी विजय पाठक मान बहादुर सिंह अंकुर त्रिपाठी कमलनयन दास आफताब आलम रोहित मिश्रा नृपेंद्र तिवारी डॉक्टर इदरीश आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts