धारा लक्ष्य समाचार पत्र
भादर/अमेठी। जनपद विकास खण्ड भादर के शहरी गांव में समाज सेवी रविंद्र सिंह (रवि सिंह) ने पूरे गांव में स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं। यह कदम ग्रामीणों को सड़कों पर अंधेरे के कारण हो रही दिक्कतों को दूर करने के लिए उठाया गया है।


रविंद्र सिंह रवि ने बताया कि अंधेरे के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने अपनी ओर से स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराई है। उन्होंने यह भी कहा कि गांव का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है और वे हमेशा ग्रामीणों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।
ग्रामीण भगेलू, पांचू, विनोद सिंह, आजाद सिंह, प्रभात मौर्या ने इस पहल का स्वागत किया है।अन्य कई ग्रामीणों ने बताया कि स्ट्रीट लाइटें लगने से अब रात में आने-जाने में काफी सुविधा हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि रवि सिंह गांव वालों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और उन्होंने गांव के विकास के लिए रास्ते की सफाई जैसे कई अन्य कार्य भी कराए हैं।
