धारा लक्ष्य समाचार
सतीश कुमार बाराबंकी निर्वाचन आयोग द्वारा करवाया जा रहे कार्य एस आईआर फॉर्म भरने में जिम्मेदारी बीएलओ को सौंप दी गई है इस बूथ लेवल अधिकारी को भले ही कागज पर किसी को सहयोग करने के लिए निर्देशित किया गया हो लेकिन वास्तविकता यह है कि ग्राम पंचायत में एस आईआर फॉर्म भरने के लिए बीएलओ को किसी अन्य कर्मचारियों का कोई भी सहयोग नहीं मिल रहा है।
मामला बाराबंकी जनपद के नवाबगंज तहसील के अंतर्गत आने वाले हरख ब्लॉक के ग्राम पंचायत जैनाबाद का है जहाँ भाग संख्या 324 पर बूथ लेवल अधिकारी ( बीएलओ)के रूप में रोजगार सेवक को जिम्मेदारी सौंपी गई है रोजगार सेवक समस्त एसआईआर फार्म वितरित कर दिया है लेकिन अब एसआईआर फॉर्म भरने और डाटा कलेक्ट करने में उन्हें किसी भी अन्य कर्मचारियों द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है जिसमें फॉम भरना ,डाटा कलेक्ट करना, फोटो चस्पा करना, निर्वाचन सूची से मिलान करना , आदि कार्य है।
जिसमें कुल 682 फॉर्म है और23 नवंबर 2025 समय 1:00 बजे तक कुल 141 फॉर्म आनलाई फीड किए जा चुके थे जिसमें से282 फॉर्मो का डाटा कलेक्ट हुआ इस प्रकार अभी तक कुल 400 फॉर्मो का डाटा कलेक्ट करना बाकी है और541 फॉर्मो की आनलाईन फीडिंग शेष है रोजगार सेवक (बीएलओ भाग संख्या324 ) ने बताया कि शेष कार्य रात में जाकर घर पर फीड करेंगे काम बहुत है।
और अधिकारियों का प्रेशर भी बहुत है इस स्थिति में मुझे तनाव भी बहुत है क्योंकि कोई भी मेरा सहयोग नहीं कर रहा है सुबह क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक चौराहे पर आए थे और फोटो खिंचवाए उसके बाद वापस चले गए लेकिन किसी का मुझे सहयोग नहीं मिल रहा है तनाव में कार्य कर रहा हूं नहीं करेंगे तो हमारे खिलाफ कार्यवाही हो जाएगी इसलिए किसी न किसी प्रकार से कार्य पूरा कर रहे हैं वहीं राजस्व निरीक्षक ओंकार मांझी ने बताया कि मैं तो उनके साथ में था और अब चला आया हूं हरख में है।
सुपरवाइजर के रूप में प्रताप कुमार की तैनाती है और उनके सहयोग के लिए स्कूल के अध्यापक और आंगनवाड़ी लगाए गए होंगे फिलहाल बीएलओ द्वारा यह स्पष्ट बताया गया कि उनके सहयोग में अन्य कोई भी कर्मचारी कार्य नहीं कर रहा हैनवाबगंज तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया सहयोग के लिए सभी को निवेदन पूर्वक निर्देशित किया गया है इस संबंध में हमने कोटेदारों को बुलाकर भी उनसे मीटिंग किया और अभी बीएलओ से बात करते हैं जो भी समस्या हो रही हैउसका निस्तारण किया जाएगा ।

