धारा लक्ष्य समाचार
संगीता सैनी
मुजफ्फराबाद।

थाना फतेहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में वांछित आरोपी को महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। घटना का विवरण वादिया द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी अमन पुत्र सुरेश, निवासी फाखरपुर उर्फ सबरीपुर, थाना फतेहपुर के विरुद्ध छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप लगाया गया। तहरीर के आधार पर थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 375/25, धारा 74/115(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को थाना प्रभारी विनय शर्मा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 02 घंटे के भीतर वांछित आरोपी को ग्राम फाखरपुर उर्फ सबरीपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम, थाना प्रभारी विनय शर्मा, थाना फतेहपुर, उपनिरीक्षक रामआसरे, थाना फतेहपुर, कांस्टेबल – 336 अमीन आदि मौजूद रहे।

