Sitapur UP: विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास खंडों के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, अन्नपूर्णा भवन, मिनी स्टेडियम, एमडीएम शेड, मनरेगा पार्क व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसे निर्माण कार्यों में तेजी लाने, मुख्यमंत्री आवास योजना के अपूर्ण आवास शीघ्र पूर्ण कराने तथा एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूहों के सशक्तीकरण पर जोर दिया। साथ ही अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts