Amethi UP : क्रिकेट और कुश्ती प्रतियोगिता में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपने साथियों संग पहुंचकर खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

साथ संग्रामपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्र और यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अमेठी विजेंद्र सिंह लोहा रहे मौजूद

अमेठी। दूल्हा राय क्रिकेट प्रतियोगिता भादर में आज क्वार्टर फाइनल मैच रानीगंज और सुल्तानपुर के बीच खेला गया। जिसमें सुल्तानपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 88 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रानीगंज ने अंतिम दो बाल में दो छक्का मारकर मैच जीत लिया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह और विधानसभा अध्यक्ष अमेठी बृजेंद्र सिंह लोहा ,संग्रामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, कैलाश मिश्र प्रधान प्रतिनिधि जरौटा, वकील प्रभात मिश्र, ललित यादव समाजवादी नेता उपस्थित रहे।

इसी कड़ी में धौरहरा में आयोजित कुश्ती दंगल में भी यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम सिंह अपने साथियों के साथ उपस्थित हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह दंगल पहलवान स्वर्गीय बाबू दिनेश सिंह की स्मृति में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित किया गया।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष संग्रामपुर बृजेश मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष लोहा सिंह, गौरीगंज ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धार्थ शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि जरौटा कैलाश मिश्रा, अमित तिवारी, रवि मौर्य, रोहित दुबे, मोहित सिंह, ललित यादव आदि नेता शामिल रहे।

Related posts