धारा लक्ष्य समाचार पत्र
वाराणसी उदय प्रताप पब्लिक स्कूल, भोजूबीर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला बहुप्रतीक्षित शैक्षणिक एवं सुजनात्मक महोत्सव ‘नवसृजन 2025′ इस वर्ष भी अत्यंत भब्यता और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में साइंस, कॉमर्स, इंग्लिश, हिंदी, कम्प्यूटर विषयों के मॉडल एवं वर्किंग प्रोजेक्ट्स तथा आर्ट एंड क्राफ्ट मेले के माध्यम से विद्यार्थियों की सृजनात्मक,
रचनात्मक एवं वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। विज्ञान विभाग के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अत्याधुनिक और नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए।फिज़िक्स में चंद्रयान-4 के रोवर लेंडर का वर्किंग मॉडल, सैटेला सिस्टम, नाइट अलार्म सिस्टम, ड्रोन, वॉयस कंट्रोल रोबोट,
जेट इंजन, रिन्यूएबल एनर्जी एवं लेज़र सिक्योरिटी सिस्टम ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया।
केमिस्ट्री में विद्यार्थियों ने कार्बन एमिशन कंट्रोल सिस्टम का मॉडल प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बायोलॉजी में न्यूरॉन वर्किंग मॉडल एवं रिफ्लेक्शन एक्शन के सजीव प्रदर्शन ने वैज्ञानिक समझ को सरल और रोचक बनाया। कॉमर्स विभाग के विद्यार्थियों ने India 2.0 एवं ऑपरेशन सिंदूर जैसे समसामयिक विषयों पर आधारित लाइट एवं साउंड के साथ संवेदनशील और भव्य मॉडल प्रस्तुत कर आर्थिक एवं सामाजिक चेतना को प्रभावी रूप से उजागर किया।
सोशल साइंस के अंतर्गत भारत की सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक विरासत को दशति हुए 12 ज्योतिर्लिंगों, सोलर सिस्टम तथा नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट के वर्किंग मॉडल प्रदर्शित किए गए। कम्प्यूटर में होम ऑटोमेशन सिस्टम, टोल गेट मैनेजमेंट सिस्टम, प्लांट मैनेजमेंट सिस्टम एवं रोबो सॉकर का वर्किंग मॉडल प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित आर्ट एंड क्राफ्ट मेले में प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने द्वारा निर्मित सुंदर हस्तशिल्प
जोन ने कार्यक्रम को उत्सवमय स्वरूप प्रदान किया। नवसृजन 2025’ विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, टीमवर्क, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने वाला एक प्रेरणादायी आपोजन सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में आने वाले प्रमुख अतिथियों में उदय प्रताप कालेज कैम्पस के कोआर्डिनेटर एवं मीडिया प्रभारी प्रो० मनोज कुमार सिंह, उदय प्रताप महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० धमेन्द्र कुमार सिंह, उदय प्रताप इण्टर कालेज के प्रधानामार्ग डा० रमेश प्रताप सिंह, राजर्षिस्कूल ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नालॉजी के इंचार्ज डा० अमन गुप्ता, रानी मुरार कुमारी बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या डा० अनीता सिंह एवं काशी सहोदय एजुकेशनल स्कूल कॉम्पलेक्स की कार्यकारिणी के प्रमुख सदस्य तरूण रूपानी, प्रिया सिंह, संतोष कुमार सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
जीएनओं आईटी के कोआर्डिनेटर श्री उमेश सिंह की उपस्थिति भी कार्यकम में रही एवं काशी सहोदया एजुकेशनल स्कूल कॉम्प्लेका के सदस्य स्कूलों के सभी गणमान्य प्रार्चाय भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत उदय प्रताप पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता कुमार ने विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक / अध्यापिकाओं के साथ किया ।

