एस.एन.एस. क्रिकेट अकादमी ने रोमांचक मुकाबले में विक्टरी स्पोट्र्स एरिना को 9 रन से हराया

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

फगवाड़ा 25 नवंबर (शिव कौड़ा) युवाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें खेलों से जोडऩे के उद्देश्य से सर्व नौजवान सभा (रजि.) फगवाड़ा की ओर से टी.डब्ल्यू.ई.आई. स्कूल के खेल मैदान में एस.एन.एस. क्रिकेट अकादमी फगवाड़ा और विक्टरी स्पोट्र्स एरिना फगवाड़ा के बीच क्रिकेट मुकाबला करवाया गया। रोमांचक मुकाबले में एस.एन.एस. क्रिकेट अकादमी ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए विक्टरी स्पोट्र्स एरिना को 9 रन से हराकर जीत दर्ज की।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला सचिव संतोष कुमार गोगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मैच में विक्टरी स्पोट्र्स एरिना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी एस.एन.एस. क्रिकेट अकादमी की टीम ने 25 ओवरों में 236 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

टीम की ओर से अंश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 44 गेंदों में 56 रन की पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्टरी स्पोट्र्स एरिना की टीम ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन एस.एन.एस. के गेंदबाजों ने लगातार विकेट हासिल कर विपक्षी टीम को दबाव में रखा।

विक्टरी स्पोट्र्स की टीम 25 ओवरों में 227 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह एस.एन.एस. क्रिकेट अकादमी ने 9 रन के अंतर से रोमांचक जीत अपने नाम की। एस.एन.एस. की जीत में गेंदबाज तपनाशू ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 43 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि संतोष कुमार गोगी ने तपनाशू को सम्मानित करते हुए उनके खेल की सराहना की। इस अवसर पर संतोष कुमार गोगी ने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

खेल मैदान युवाओं को अनुशासन,टीम वर्क,आपसी सहयोग,आत्मविश्वास और मेहनत के साथ आगे बढऩे की सीख देता है। उन्होंने कहा कि जीत-हार खेल का हिस्सा है, लेकिन खेल भावना, लगन और निरंतर अभ्यास ही खिलाडिय़ों को वास्तविक सफलता की ओर ले जाते हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों को भविष्य में भी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।

सर्व नौजवान सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि सभा की ओर से युवाओं को खेलों से जोडऩे और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विजेता एस.एन.एस. क्रिकेट अकादमी की टीम को बधाई दी तथा अकादमी के कोच तरलोचन सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी और हरजोत हैरी की मेहनत एवं समर्पण की सराहना की।

उन्होंने मैन ऑफ द मैच तपनाशू को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि उसका प्रदर्शन अन्य खिलाडिय़ों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

फोटो:-

Related posts