धारा लक्ष्य समाचार
पुवांरका।
जनता रोड चक हरेटी कश्यप मार्किट में व्यापारियों ने रामलला की स्थापना के उपलक्ष में हवन कर खीर का प्रसाद वितरण किया।
कश्यप मार्किट व आसपास के व्यापारियों द्वारा अयोध्या राम मंदिर में राम लाल की स्थापना के उपलक्ष में हवन कर हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। हवन पंडित विकास शर्मा द्वारा कराया गया। व्यापारियों ने यज्ञ में आहुति देकर जय श्री राम जय श्री राम करते हुए हलवे का प्रसाद वितरण किया। इस दौरान पहुंचे व्यापारी नेता जयवीर राणा ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में रामलाल की स्थापना के बाद अयोध्या सहित पूरे देश के मन्दिरों में हवन, यज्ञ कर भंडारे और प्रसाद वितरण कर उत्सव मनाया गया।
रिंकू कश्यप,अनुप धीमान,भूरा कश्यप, विक्की कश्यप, रजनीश सैनी, नीटू कश्यप, कन्हैया कश्यप, जोगेंद्र सैनी, सोनू आदि मौजूद रहे।

