धारा लक्ष्य समाचार पत्र
चित्रकूट। चित्रकूट में गुरुवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें 1 बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान एक बदमाश की पुलिस की गोली से मौत हो गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है वहीं, शामली में भी पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोचा है।
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश ढेर-:
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बरगढ़ कस्बे में व्यापारी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष (13) केसरवानी का अपहरण गुरुवार शाम कर लिया गया था आरोपियों ने अपहरण के बाद परिजनों से 40 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी, लेकिन रकम न मिलने पर मासूम आयुष की बेरहमी से हत्या कर दी थी घर से कुछ दूर एक घर मे रखे बक्से मे शव मिला था इसके बाद नाराज लोगों ने NH 35 में जाम लगा दिया था लोग सड़क से हटने को तैयार नही हुए।
नारेबाजी करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर ही बैठ गए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील दिया था मामले की जांच में जुटी पुलिस को पीड़ित परिजनों ने पूर्व में रह रहे उनके किरायेदार पर शक जाहिर किया था। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों आरोपियों इरफान व कल्लू से पूछताछ की इसके साथ ही घटना में प्रयोग किए गए मोबाइल को बरामद किया
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आयुष के अपहरण के बाद हत्या का आरोपी कल्लू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है जबकि उसका साथी इरफान गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पुलिस की बंदूक छीनकर फायरिंग शुरू कर दी थी जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दोनों आरोपी घायल हो गए थे ।
इसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर ने बदमाश कल्लू को मृत घोषित कर दिया, जबकि इरफान को इलाज के लिए हायर सेंटर प्रयागराज रेफर कर दिया गया है पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
शामली में मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली-:
शामली में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर गोली लगी है पकड़े गए लुटेरों के पास से पुलिस ने दो तमंचा, चार खोखा कारतूस और लूटी गई बाइक बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, थानाभवन थाना क्षेत्र में 19 जनवरी को ग्राम तीतारसी चौराहे पर मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें पीड़ित की शिकायत पर थानाभवन थाने पर मुकदमा दर्ज किया था ।
पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी थी इस दौरान थानाभवन पुलिस ने ग्राम मुल्लापुर से चेकिंग के दौरान बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. लुटेरे की पहचान घायल राहुल निवासी मोहल्ला कानूनगोयान कस्बा व सुनील पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला कानूनगोयान कस्बा के रूप में हुई है।
सीओ थानाभवन जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में राहुल के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसके साथी सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि विशू फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

