Amethi UP : अपना दल (एस) की बैठक, कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती,

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

भेटुआ/अमेठी। जनपद के भेटुआ ब्लॉक अंतर्गत शहरी क्षेत्र में अपना दल (यश) की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धा भाव से मनाई गई। पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सामाजिक न्याय और समता के उनके विचारों को याद किया।

बैठक में संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। विधानसभा क्षेत्र में जोन अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष एवं गांव स्तर पर बूथ कमेटी के गठन पर विचार किया गया। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव में प्रधान, बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए तैयारी और संभावित प्रत्याशियों को लेकर रणनीति बनाई गई।

कार्यक्रम में चंदन पटेल (सदस्य ग्राम पंचायत रेवडा), सियाराम वर्मा (सदस्य ग्राम पंचायत भोजपुर), छेदीलाल पटेल, रामचंद्र वर्मा, ज्ञानेंद्र पटेल (जिला सचिव, अपना दल अमेठी), राम अवध पटेल (पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), राम अभिलेख वर्मा (कोटेदार), रामकृपाल पटेल (भेंवई), कृष्ण कुमार पटेल, सम्राट अंजनी कुमार मौर्य (राष्ट्रीय सचिव, किसान मंच) एवं राम भरत वर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सदस्यता लेने वाले रविंद्र सिंह ‘रवि’ ने कहा,
“अपना दल (एस) की नीतियों और कर्पूरी ठाकुर के विचारों से प्रभावित होकर मैं पार्टी से जुड़ा हूं। समाज के दबे-कुचले और किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए मैं पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।”

वहीं सम्राट अंजनी कुमार मौर्य, राष्ट्रीय सचिव किसान मंच ने अपने संबोधन में कहा,
“कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के हक की लड़ाई लड़ी। आज जरूरत है कि उनके विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाए। अपना दल (एस) किसान और आम जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।”

कार्यक्रम में राजनाथ तिवारी, अयोध्या सिंह, त्रिभुवन दत्त मिश्रा, सतीश मिश्रा, अजय तिवारी, राजेश तिवारी, शिवश्याम श्रीवास्तव एवं विक्की सिंह सहित दर्जनों लोगों ने अपना दल (यश) की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

Related posts