अमेठी। जनपद के भादर ब्लॉक स्थित अयोध्या नगर में भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण, सम्मान समारोह एवं कम्बल-शाल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह रहे। अध्यक्षता सुधांशु शुक्ला ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि शंकरगिरी व रामप्रसाद मिश्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में हजारों जरूरतमंदों को कम्बल व शाल वितरित की गईं। आयोजन को सफल बनाने में विजयपाल उप्पाध्याय, आशीष सिंह, अभिषेक सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के मार्गदर्शन में सेवा और समर्पण की भावना से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना हमारा दायित्व है।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे, तथा कम्बल शाल मिलने पर अमरेंद्र सिंह पीटू के प्रति आभार व्यक्त किया

