धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। जनपद में भेंटुआ ब्लॉक में
हारीपुर क्षेत्र के श्री आर.ए. ज्ञान मंदिर विद्यालय में रविवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। इसके उपरांत विद्यालय परिसर में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संतोष उपाध्याय, मनोज यादव एवं जयपाल यादव उपस्थित रहे। अतिथियों ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को संविधान की गरिमा, देशभक्ति और कर्तव्यबोध का संदेश दिया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण के माध्यम से गणतंत्र दिवस के महत्व को दर्शाया। बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों व क्षेत्रवासियों को भावविभोर कर दिया।
विद्यालय के मानव प्रबंधक श्री प्रवीण कुमार एवं प्रधानाचार्य श्री शोभनाथ के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। शिक्षिकाएं आरती, महक, रंजना, पारुल तथा मुस्कान, सविता और अमिता ने बच्चों को कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षित कर आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोज यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन और सामाजिक चेतना विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने विद्यालय द्वारा किए गए आयोजन की प्रशंसा की और इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।

