Varanasi UP…मनोवैज्ञानिक परामर्श एवं शोध केंद्र, मनोविज्ञान विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में “रिलेशनशिप काउंसलिंग” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन।

मनोवैज्ञानिक परामर्श एवं शोध केंद्र, मनोविज्ञान विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में “रिलेशनशिप काउंसलिंग” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन।

वाराणसी, 2 फरवरी 2026:
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के मनोविज्ञान विभाग द्वारा संचालित मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन, परामर्श एवं शोध केंद्र के तत्वावधान में दिनांक 2 फरवरी 2026 को “रिलेशनशिप काउंसलिंग” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. ए. के. त्यागी के संरक्षण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. सुमन बहमनी, रिलेशनशिप साइकोलॉजिस्ट रहीं, जिन्होंने स्वस्थ और संतुलित संबंधों के मनोवैज्ञानिक पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने व्याख्यान में डॉ. बहमनी ने श्वसन (Breathing) के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि सजग और नियंत्रित श्वास-प्रश्वास व्यक्ति को भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में सहायता करता है। उन्होंने प्रेम, विश्वास और सम्मान को स्वस्थ संबंधों के प्रमुख संकेतक और आधारभूत घटक बताया। इसके साथ ही उन्होंने आस-पास की ध्वनियों को पहचानने की साधना को माइंडफुलनेस का सरल एवं प्रभावी अभ्यास बताया, जो व्यक्ति को वर्तमान क्षण में सजग रहने में मदद करता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष एवं संयोजक प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल के स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने आज के तनावपूर्ण सामाजिक परिवेश में रिलेशनशिप काउंसलिंग की प्रासंगिकता पर बल दिया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मुकेश कुमार पंथ (आयोजन सचिव) एवं डॉ. दुर्गेश के. उपाध्याय (सह-आयोजन सचिव) द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. रश्मि सिंह, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा, विभाग के पीएच.डी. शोधार्थी, डिप्लोमा एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन डॉ. दुर्गेश के. उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने माननीय कुलपति, मुख्य वक्ता, अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह व्याख्यान अत्यंत ज्ञानवर्धक, संवादात्मक एवं व्यावहारिक रहा, जिससे प्रतिभागियों को माइंडफुलनेस, भावनात्मक संतुलन एवं स्वस्थ संबंधों के लिए उपयोगी दिशा-निर्देश प्राप्त हुए।

Related posts