बैंक के आह्वान के अनुसार आयुक्त सभागार कचहरी, वाराणसी में पीएनबी ताल तरंग उत्सव के अंतर्गत अंचल स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन।
अंचल प्रमुख दीपक सिंह की अध्यक्षता में धूमधाम से किया गया।
वाराणसी उत्सव का शुभारम्भ करते हुए अंचल प्रमुख ने कहा कि बैंक विजन के अनुसार यह उत्सव अंचल स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य व्यावसायिक गतिविधियों से इतर स्टाफ सदस्यों की प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ उनके बीच स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा एवं मेल-मिलाप को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत अंचल के अधीन पाँचों मंडलों कानपुर, प्रयागराज, रायबरेली, मऊ एवं वाराणसी के विभिन्न प्रतिभागियों ने समूह नृत्य/नृत्य (एकल), समूह गायन, लघु नाटिका, शास्त्रीय वाद्ययंत्र, एकल अभिनय, सुगम संगीत (एकल/युगल) एवं शास्त्रीय संगीत (एकल) में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
उल्लेखनीय कि इससे पूर्व पीएनबी खेल उत्सव के अंतगर्त दिनांक 24 एवं 25 जनवरी, 2026 को अंचल स्तर पर विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताएं जैसे क्रिकेट, बैटमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, दोड़, लम्बी कूद, गोला फेक आदि का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर उत्कृष्ट व्यावसायिक प्रदर्शन करने वाले एमडी एवं सीईओ, ईडी एवं अंचल प्रमुख क्लब में शामिल स्टाफ सदस्यों, दिसम्बर तिमाही में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंडलों/शाखाओं/कार्यालयों के विजेताओं, पीएनबी वन, वित्तीय समावेशन के क्रान्तिवीर अभियान के विजेताओं, पीएनबी खेल उत्सव एवं ताल तरंग के विजेताओं को अंचल प्रमुख महोदय एवं उप अंचल प्रमुख हरविन्दर सिंह रंधावा के कर कमलों से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आंचलिक लेखा परीक्षा प्रमुख संदीपन आचार्य, प्रभाष चन्द्र लाल, मंडल प्रमुख, वाराणसी, रामेन्द्र नारायण ओम, मंडल प्रमुख, प्रयागराज, अमित कुमार, मंडल प्रमुख मऊ, रक्तिमावा दान, मंडल प्रमुख, रायबरेली, अंचल कार्यालय से संजीव पुरकाएत, राजेश कुमार, उपेन्द्र सिंह, सहायक महाप्रबंधक गण, मंडलों से सहायक महाप्रबंधक गण, एमसीसी, सीएसी, पीएलपी के प्रमुख, मुख्य प्रबंधक गण एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एवं प्रतिभागीगण उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा एवं डॉ सुशांत कुमार शर्मा, राजभाषा अधिकारी ने किया ।

