मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मे पारदर्शी एस आई आर के कार्यो पर सवाल उठाना संदिग्ध–विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा
वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार का दावा ऐसी शिकायत पहली बार जन प्रतिनिधि ने उठाई।
पारदर्शी मतदाता सूची पर आरोप लगाकर वोटो की हेराफेरी मे सत्ता संरक्षित को पीडीए प्रहरी देगे जवाब।
कमल के फुल वालो समर्थको मे हताशा एवं बेचैनी ।
वाराणसी 6 फरवरी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मे मतदाता सूचि मे भाजपा लोगो द्वारा अनियमितता के मुद्दे एवं आरोप प्रत्यारोप से सपाईयो मे आक्रोश गहराता जा रहा है। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” ने कहा कि मतदाता चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे सघन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मे प्रश्नचिन्ह खड़ा करना गंभीर मामला है। सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” ने कहा कि उत्तरी विधान सभा मे अधिकतर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण प्रत्येक मुस्लिम समुदाय के लोगो ने अपने वोटो की सुरक्षा एवं पीडीए प्रहरी बनकर स्वयं रखवाली कर रहे है फार्म 7 बी० एल० ओ० की मदद से ही भरवाकर लोगो के नाम मतदाता सूचि मे अंकित हो रहे है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सुप्रीम कोर्ट में स्वयं दस्तक देना इसकी गंभीरता को और पुख्ता करता है। उत्तरी विधान सभा का प्रत्येक मतदाता मुख्यतः अल्पसंख्यक , विपक्षी समर्थक अपना वोट बचाने के लिए मुस्तैद है। भाजपा फर्जी वोट बढ़ाने का साजिश करेगी।उस पर विशेष सावधानी बरतनी होगी। भाजपा नेताओं की अवांछनीय गतिविधियों पर PDA प्रहरी नजर बनाए हुए हैं। उन्होने कहा कि BLO पर दबाव बनाकर अनर्गल मतदाता सूची बनवाने की साजिश चल रही है।
हताशपूर्ण हो चुके कमल के फूल वाले समर्थक के निराधार तत्यहीन आरोप पर एक एक सपा कार्यकर्ता पीडीए प्रहरी बनकर एक एक वोटो की सुरक्षा एवं रखवाली को लेकर मुस्तैद रहेगा ।

