MCBLW यूनियन ने आयोजित किया आभार एवं सम्मान समारोह।
वाराणसी। बनारस रेलइंजन कारखाना (बरेका) के कर्मचारी संगठन मेन्स कॉग्रेस ऑफ बीएलडब्ल्यू (MCBLW) यूनियन द्वारा बरेका, वाराणसी स्थित कर्मचारी क्लब में “आभार एवं सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हाल ही में संपन्न बरेका कर्मचारी परिषद चुनाव में लगातार दूसरी बार सबसे बड़ी यूनियन बनने पर संगठन के सक्रिय सदस्यों के योगदान को सराहना एवं सम्मान देना रहा।
इस अवसर पर नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे (NFIR) से पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित जगदम्बा प्रसाद तिवारी ने संगठन के समर्पित एवं कर्मठ सदस्यों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में NFIR कार्यसमिति सदस्य/INTUC, उत्तर प्रदेश के महासचिव श्री एस. पी. श्रीवास्तव ने यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों को बरेका कर्मचारियों के हित में निरंतर कार्य करने तथा संगठनात्मक एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
पूर्वोत्तर रेलवे से NFIR/पीआरकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं जोनल सचिव रमेश मिश्रा ने बरेका कर्मचारियों की वर्तमान ज्वलंत समस्याओं को रेलवे बोर्ड स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया। वहीं INTUC, उत्तर प्रदेश के संयुक्त सह सचिव एवं ईसीआरएमसी के सहायक महामंत्री रमेश सिंह ने कर्मचारी हित में सदैव तत्पर रहने की प्रतिबद्धता जताई। URMU/NFIR वाराणसी के शाखा मंत्री श्री विन्ध्यवासिनी यादव ने MCBLW यूनियन को हर कदम पर सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह एवं महामंत्री श्री आलोक कुमार वर्मा द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने से हुई। इसके पश्चात बरेका के पूर्व संयुक्त सचिव एवं वर्तमान कर्मचारी परिषद सदस्य श्री श्रीकांत यादव, साथ ही कर्मचारी परिषद सदस्य अमित कुमार एवं मनीष कुमार सिंह द्वारा अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे। सम्मानित होने वाले सदस्यों में प्रमुख रूप से गुरुनाम सिंह, विजय कुमार, प्रवीण कुमार, ऋषि कुमार, आलोक कुमार राय, अबोध मंडल, रघुवर दयाल, सुखराम चौरसिया, राजीव कुमार कुशवाहा, रविश कुमार, राजा राम, पवन सोनकर, शशि कुमार, किशन चौहान, परमेन्द्र कुमार, आनंद कुमार, होरी लाल, शैलेश पाण्डेय, अनूप साहू, परवेज अख्तर, शकुंतला देवी, उजाला नंद, महेंद्र यादव, सुरेश मौर्या, भूरा लाल मीणा, दिलीप कुमार, मिथिलेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, राज किशोर, अशोक कुमार, पप्पू पासवान सहित अनेक सदस्य शामिल रहे।

