घूसखोर पंडित फिल्म से सनातनीयो का अपमान
औरै हिंदुओं को बांटने की साजिश- डॉ गीता रानी।
वाराणसी विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ( मातृशक्ति प्रकोष्ठ) डॉक्टर गीता रानी ने वाराणसी से जारी बयान में बताया कि नेटफ्लिक्स ओटीटी पर घूसखोर पंडित फिल्म जारी होने वाला है। इस फिल्म की मैं कठोर निंदा और भर्त्सना करती हूं। फिल्म का शीर्षक और कंटेंट सनातनियों को आहत करने वाला है। और हिंदू धर्म के एक वर्ण विशेष को टारगेट किया गया है। सनातनी समाज फिल्म मेकर मनोज बाजपेयी अभिनीत को कभी माफ नहीं करेगा और इसका व्यापक विरोध होगा।
डॉक्टर गीता रानी ने कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ जी एवं भारत सरकार माननीय मोदी जी से इस तरह के कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती हूं।

