द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंटस ऑफ़ इंडिया की वाराणसी शाखा में नई प्रबंधकारिणी समिति का गठन।
वाराणसी द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (आईसीएआई) की वाराणसी शाखा में वर्ष 2026-2027 हेतु प्रबंधकारिणी समिति का चुनाव संपन्न हुआ। सदस्यों ने मतदान द्वारा आपसी सहमति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया—
सीए वैभव मेहरोत्रा अध्यक्ष, सीए विकास द्विवेदी उपाध्यक्ष,सीए रंजीत कुमार पांडेय सचिव,सीए नमन कपूर कोषाध्यक्ष एवं सिकासा अध्यक्ष
सीए श्रीप्रकाश पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य,सीए नीरज कुमार सिंह, निवर्तमान पूर्व अध्यक्ष नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष ने बताया कि वाराणसी ब्रांच को वर्ष 2025 के लिए सीआईआरसी (CIRC) की “सेकंड बेस्ट ब्रांच” का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है, जो शाखा के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि नवगठित समिति आगामी वर्षों में शाखा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने, सदस्यों एवं विद्यार्थियों के हित में उत्कृष्ट कार्यक्रम आयोजित करने तथा पेशेवर गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। शाखा सचिव ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सामूहिक रूप से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

