Varanasi UP…चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर केंद्रीय कारागार वाराणसी में श्रद्धांजलि।

चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर केंद्रीय कारागार वाराणसी में श्रद्धांजलि।

वाराणसी। महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि के अवसर पर केंद्रीय कारागार वाराणसी परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर धूप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आजाद के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव (प्रदेश महामंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संघ), सनत कुमार सिंह, कृपाल कुमार पाण्डेय, लवलेश सिंह, गुलाम दस्तगीर, संतोष राय, शिवपूजन सिंह, अखिलेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सनत कुमार सिंह ने कहा कि 27 फरवरी 1931 को महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनका जीवन त्याग, साहस और देशभक्ति की अनुपम मिसाल है।
इस दौरान आजाद के प्रसिद्ध उद्धरणों को भी याद किया गया —
“दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे।”
“ऐसी जवानी का कोई महत्व नहीं, जो अपनी मातृभूमि के लिए काम न आ सके।”
वक्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी को आजाद के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के मार्ग पर अग्रसर होना चाहिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related posts