जीआरपी बैरक में होली मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित।

वाराणसी जीआरपी बैरक में होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जीआरपी प्रभारी इंस्पेक्टर रजोल नागर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सभी पुलिसकर्मियों ने मिलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों के बीच आपसी भाईचारा और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। सभी ने मिलकर होली के पर्व की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को बधाई दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हेड कांस्टेबल सौभाग्य पांडे, हेड कांस्टेबल अश्वनी सिंह, हेड कांस्टेबल दानिश मासूम सहित जीआरपी के अन्य सिपाही भी मौजूद रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर त्योहार की खुशियां मनाईं।


