पहड़िया में 8 मार्च से शुरू होगा नौ दिवसीय विराट मानस सम्मेलन।

वाराणसी श्री रामचरित मानस समिति के तत्वावधान में गौतम बुद्ध नगर कॉलोनी, पहड़िया स्थित पार्क में आगामी 8 मार्च 2026 से 16 मार्च 2026 तक नौ दिवसीय उन्नीसवां विराट मानस सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की पूर्णाहुति एवं हवन 17 मार्च 2026 को संपन्न होगी। यह जानकारी मानस सम्मेलन के संस्थापक एवं अध्यक्ष क्षत्रधारी सिंह एडवोकेट ने दी। उन्होंने बताया कि मानस सम्मेलन प्रतिदिन सायं 7 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा। सम्मेलन में प्रख्यात मानस वक्ताओं द्वारा श्रीरामचरितमानस की अमृतमयी और रसपूर्ण कथा का श्रवण कराया जाएगा। प्रमुख वक्ताओं में पंडित मानस कोविद डॉ. मदन मोहन मिश्रा, पंडित भैयालाल पाठक ‘मानस मधुर’, पंडित भास्कर शास्त्री, पंडित रामचंद्र मिश्रा, मानस विदुषी हीरामणि दूबे, डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी सहित अन्य विद्वान वक्ता शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह मानस सम्मेलन प्रति वर्ष अब तक वासुदेव नगर कॉलोनी में आयोजित होता रहा है, किंतु इस वर्ष इसे गौतम बुद्ध नगर कॉलोनी, पहड़िया स्थित पार्क में संपादित किया जाएगा।
समिति की ओर से सभी मानस प्रेमियों से अपील की गई है कि वे इस मानस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर तन, मन और धन से सहयोग प्रदान करें तथा अपने जीवन को सफल बनाएं।


