Varanasi UP..शिवाजी जयंती पर गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का संकल्प, 11 मार्च को लखनऊ में शंखनाद।

शिवाजी जयंती पर गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का संकल्प, 11 मार्च को लखनऊ में शंखनाद।

वाराणसी, गौमाता को राज्यमाता घोषित करने और प्रदेश में पूर्ण रूप से गोकशी बंद कराने की मांग को लेकर 11 मार्च को लखनऊ में ‘गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी पूर्व संध्या पर 6 मार्च को सायं 5 बजे शंकराचार्य घाट पर परमाराध्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के सान्निध्य में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाएगी।
मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर गंगा पूजन, लघु नाटिका, शिवाजी की बिरुदावली, महानुभावों के उद्बोधन एवं शंकराचार्य जी के आशीर्वचन होंगे। इसी कार्यक्रम में ‘गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ के शंखनाद का संकल्प भी लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 7 मार्च को श्रीविद्या मठ से यात्रा प्रारंभ होकर जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, उन्नाव, बांगरमऊ, बघौली, नैमिषारण्य, सिधौली और इटौंजा होते हुए 11 मार्च को लखनऊ पहुंचेगी।
लखनऊ के कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल, आशियाना में दोपहर 2:15 बजे से सायं 5 बजे तक होने वाले मुख्य कार्यक्रम में गोमय गणेश पूजन, गो-ध्वज प्रतिष्ठा और ‘धर्मयुद्ध शंखनाद’ किया जाएगा। मीडिया प्रभारी ने स्पष्ट किया कि कुछ समाचार पत्रों में तिथि भूलवश 12 मार्च प्रकाशित हो गई थी, जबकि सही तिथि 11 मार्च है।

Related posts