Saharanpur NEWS चोरो का आंतक फतेहपुर पुलिस चोरियो पर लगाम लगाने मे हो रही फेल  आधा दर्जन किसानों के ट्यूवबेलो पर चोरो ने बोला धावा

 

धारा लक्ष्य समाचार 
छुटमलपुर

बीती रात चोरो ने फिर किसानों को निशाना बनाते हुए आधा दर्जन किसानों के ट्यूवबेलो पर चोरी की वारदात को अंजाम,दे डाला चोरी की बढ़ती घटना से जहाँ क्षेत्र की जनता मे भय बना हुआ हे वही पुलिस के गश्त पर भी सवाल खडे हो रहे हे, थाना क्षेत्र के मथाना व रजापुर के जंगल मे बीती रात आधा दर्जन किसानों के ट्यूवेबलो को चोरो ने निशाना बनाया हे,जिनमे लविश पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम कलालहटी अब्दुल गफ्फार पुत्र मोहम्मद मिंया निवासी ग्राम मथाना अय्युब पुत्र युसूफ निवासी मथाना व अनीश पुत्र शरीफ निवासी मथाना व मुकीम पुत्र शरीफ निवासी मथाना व लियाकत निवासी रजापुर के यहाँ से बिजली के उपकरण चोरी कर लिए गए हे जिससे किसानों मे पुलिस के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है।

किसानो ने बताया यंहा इससे पूर्व भी चोर किसानों के अनेकों टयूवैलो को निशाना बना चुके है।लेकिन पुलिस ने मात्र आजतक खानापूर्ति ही की है और किसान लगातार चोरो के निशाने पर है वहीं किसानों ने कहा अगर इन चोरियों का जल्द खुलासा नही हुआ तो किसान इन घटनाओं से एस एसपी सहारनपुर को भी अवगत करायेंगे वहीं इनसे पूर्व भी थाना फतेहपुर के अन्त्रगत चोरियां हुई है जैसे रसूलपुर मे वैल्डिंग की दुकान मे चोरी नवादा गाँव मे घर के आगंन मे खडे ट्रक्टर से बैटरा चोरी फतेहपुर के कलसिया रोड पर घर मे बंधी गांय चोरी नानका मे फ्रिज व वाशिंग मशीन के गोदाम मे चोरी व खान मारकीट से सौलर के तार चोरी आर्यनगर के मंदिर से चोरी और अन्य चोरिया है जिनका फतेहपुर पुलिस आजतक भी खुलासा नही कर पायी है क्या यही है फतेहपुर पुलिस का क्राइम कट्रोल

Related posts