Varanasi UP…भारत–नेपाल साहित्यिक/सांस्कृतिक महाकुंभ एवं स्मृति सम्मान समारोह – 2026

भारत–नेपाल साहित्यिक/सांस्कृतिक महाकुंभ एवं स्मृति सम्मान समारोह – 2026

वाराणसी आकाशवाणी वाराणसी के पूर्व उपनिदेशक डॉ. राजेश गौतम द्वारा बांसुरी वादन के साथ तीन दिवसीय भारत–नेपाल साहित्यिक/सांस्कृतिक महाकुंभ एवं स्मृति सम्मान समारोह – 2026 का शुभारंभ किया जाएगा। यह भव्य आयोजन 12, 13 एवं 14 मार्च 2026 को प्रतिदिन सायं 4 बजे से वाराणसी महानगर के रामकटोरा स्थित शाह नर्सिंग होम के सामने, काशी सेवा समिति के महामना मालवीय सभागार में आयोजित होगा। यह आयोजन काशी हिन्दी विद्यापीठ एवं अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में तथा कवि इन्द्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’ के प्रमुख संयोजन में सम्पन्न होगा।
प्रथम दिवस – 12 मार्च 2026 (सायं 4 बजे से) कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयागराज के पूर्व जिला न्यायाधीश एवं अंतर्राष्ट्रीय ग़ज़लकार डॉ. चन्द्रभाल सुकुमार करेंगे। इस अवसर पर अलीगढ़ के प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय कवि प्रेमकिशोर पटाखा एवं गोरखपुर के प्रख्यात कवि नन्दलालमणि त्रिपाठी ‘पीताम्बर’ प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के राष्ट्रीय महासचिव कवि सिद्धनाथ शर्मा ‘सिद्ध’ करेंगे।
द्वितीय दिवस – 13 मार्च 2026 (सायं 4 बजे से) कार्यक्रम की अध्यक्षता संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पुरातन दर्शन विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर हरिप्रसाद अधिकारी करेंगे। इस अवसर पर फिरोजाबाद के पूर्व सांसद एवं अंतर्राष्ट्रीय कवि प्रोफेसर ओमपाल सिंह ‘निडर’ तथा नेपाल के डॉ. हरिप्रसाद तिमिलसिना की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात कवि डॉ. शरद श्रीवास्तव करेंगे।
तृतीय दिवस – 14 मार्च 2026 (सायं 4 बजे से) कार्यक्रम की अध्यक्षता दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के पूर्व अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय कवि डॉ. राम अवतार पाण्डेय (एडवोकेट) करेंगे। इस अवसर पर गोरखपुर के प्रख्यात गीतकार प्रोफेसर सुभाषचन्द्र यादव एवं सौहार्द गुरु सौरभ पाण्डेय प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन कवि इन्द्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’ करेंगे।
आयोजन के दौरान भारत एवं नेपाल से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों को कर्नल डॉ. आदिशंकर मिश्र ‘विद्या-वाचस्पति’ के सौजन्य से काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलाधिपति कवि सुखमंगल सिंह ‘मंगल’ द्वारा विशेष मानद सम्मान प्रदान किया जाएगा। साथ ही अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रमोद वाचस्पति एवं राष्ट्रीय संयोजक डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ‘ओम्’ द्वारा भारत–नेपाल स्मृति सम्मान भेंट किया जाएगा।
कार्यक्रम के स्वागत संरक्षण का दायित्व श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव ‘गणेश’, डॉ. सुभाष चन्द्र, सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय, डॉ. महेन्द्र तिवारी ‘अलंकार’, डॉ. गिरीश पाण्डेय ‘काशिकेय’, कवि श्री परमहंस तिवारी ‘परम’, डॉ. शिवप्रकाश ‘साहित्य’ सहित अनेक विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
समस्त काव्य एवं कला प्रेमियों से सादर आमंत्रण है कि वे इस साहित्यिक महोत्सव में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ।

Related posts