ईद उल फितर खुशहाली, समृद्धि, सौहार्द और भाई-चारा का त्यौहार: चौधरी हरेंद्र विश्वकर्मा।

वाराणसी गाजीपुर।ग्राम पंचायत हाजीपुर बरेसर के प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ गाजीपुर जनपद के जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र विश्वकर्मा ने ईद-उल-फितर के पावन त्यौहार पर आज ग्राम सभा बरेसर स्थित ईदगाह पर पहुंचकर नमाजियों को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद देने के साथ ही क्षेत्रवासी और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा ईद का त्यौहार दुनियां भर में भाईचारा, अमन, शांति और एकता का संदेश लेकर आता है। उन्होंने सभी के सुखी व स्वस्थ जीवन की कामना की, तथा इस त्योहार को सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया। ईदगाह में नमाजियों ने नमाज अदा करते हुए देश में शांति समृद्धि अमन, चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी।

