धारा लक्ष्य समाचार
सहारनपुर।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व सडको पर लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाकर स्टंट करने वालो वाहन चालकों के विरूद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लगातार कड़ी कार्यवाही की । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में थाना जनकपुरी प्रभारी विनोद मिश्रा व पुलिस टीम ने टीम ने मोटरसाइकिलों को सडक पर तेजी व लापरवाही से चलाने वाले एवं स्टंट करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान स्टंटबाज कलीम पुत्र इकबाल निवासी मो0 कुदाना ग्राम कैलाशपुर थाना गागलहेडी ,कैफ पुत्र इन्तजार निवासी ग्राम भावरी थाना गागलहेडी, बाबर पुत्र आसिफ पहलवान निवासी मो0 अजारा जामा मस्जिद के पास कस्बा व थाना सरसावा, शोएब पुत्र शमीम निवासी ग्राम कैलाशपुर थाना गागलहेडी, को मौके से स्टंटबाजी करते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 04 मोटरसाइकिलों को सीज किया गया । गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध मु0अ0सं0 57/2026 धारा 281 बीएनएस, 2. मु0अ0सं0 57/2026 धारा 281 बीएनएस, 3. मु0अ0सं0 57/2026 धारा 281 बीएनएस व 4 मु0अ0सं0 57/2026 धारा 281 बीएनएस के पंजीकृत किये गये है ।
सीज किये गये वाहनों का विवरण एक मोटर साईकिल स्पलैण्डर रजि0नं0- HR02R7491, एक बुलेट रजि0नं0- UP11BS2344,
एक बुलेट रजि0नं0- UP11BU2727
एक मोटर साईकिल- UA07F8049 सीज हुई।गिरफ्तार करने वाली पुलिस 0उ0नि0 प्रदीप कुमार चीमा, उ0नि0 संजय कुमार शर्मा, उ0नि0 अजय कसाना,
उ0नि0 शिवराज तोमर, है0कां0 735 सूरज, है0कां0 425 मोहित, है0कां0 663 बालेन्द्र,
कां0 2343 संदीप, थाना जनकपुरी टीम मौजूद रहे।
