
धारा लक्ष्य समाचार
सहारनपुर।
अधिवक्ता एसोसिएशन ने सिविल कोर्ट में भगवान महर्षि कश्यप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। कोर्ट स्थित मंदिर में हवन पूजन के बाद वक्ताओं ने अपने- अपने विचार रखें।
शुक्रवार को अधिवक्ता संघ सिविल कोर्ट के बार हाल में वरिष्ठ अधिवक्ता बिशम्बर सिंह पुंडीर ने भगवान महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। हवन पूजन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा व सत्यपाल कश्यप ने सृष्टि रचयिता भगवान महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि महर्षि कश्यप केवल धार्मिक आस्था के प्रतीक नहीं बल्कि सांस्कृतिक धरोहर भी है। भगवान महर्षि कश्यप के बारे में वेदों और पुराणों में वर्णित है कि कश्मीर भगवान महर्षि कश्यप की तपोभूमि है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने महापुरुषों के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए। राजेन्द्र कश्यप एड,महेंद्र सिंह कश्यप एड. राजकुमार कश्यप एड.ओम सिंह कश्यप, विपिन कश्यप, प्रशांत कश्यप , रेखा कश्यप, विपिन कश्यप, विकास कश्यप, संदीप कश्यप, सोहनलाल कश्यप एड, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

