Varanasi UP…मुरादाबाद में वाराणसी इकाई के अध्यक्ष विनोद बागी सम्मानित।

मुरादाबाद में वाराणसी इकाई के अध्यक्ष विनोद बागी सम्मानित।

मुरादाबाद में 11 अप्रैल को आयोजित उपज की आम सभा एवं कार्यकारिणी बैठक में वाराणसी इकाई के अध्यक्ष विनोद बागी को सम्मानित किया गया।
उपज प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष एवं वाराणसी इकाई के अध्यक्ष विनोद बागी को वर्ष 2025 में वाराणसी में आयोजित आम सभा एवं कार्यकारिणी बैठक को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने विनोद बागी के संगठनात्मक योगदान और नेतृत्व की सराहना की तथा उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया।

Related posts