वाराणसी में जैन यूनिवर्सिटी की पहल: फ्यूचरिस्टिक कोर्सेज के साथ करियर मार्गदर्शन सत्र।

वाराणसी। बदलते दौर में पारंपरिक डिग्री के साथ-साथ स्किल आधारित शिक्षा की जरूरत को ध्यान में रखते हुए जैन यूनिवर्सिटी ने वाराणसी में अपने आधुनिक कोर्सेज के प्रचार और करियर मार्गदर्शन की पहल की है। विश्वविद्यालय डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और मॉडर्न मैनेजमेंट जैसे उभरते क्षेत्रों में इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा प्रदान कर रहा है।
NAAC से A++ ग्रेड प्राप्त यूनिवर्सिटी का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी मजबूत है, जहां छात्रों को 81.25 लाख रुपये तक का पैकेज मिला है। इसी क्रम में 26 अप्रैल को होटल विश्वम रेजिडेंसी में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित होगा, जिसमें छात्र विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।

