Varanasi UP…रामनगर में पार्किंसन रोग के प्रति जागरूकता रैली, संगोष्ठी आयोजित

रामनगर में पार्किंसन रोग के प्रति जागरूकता रैली, संगोष्ठी आयोजित।

वाराणसी (रामनगर)। मौज मूवमेंट ऑफ ज्वाय के अंतर्गत भारत विकास परिषद, रामनगर शाखा द्वारा पार्किंसन रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के पश्चात रामनगर के तिवारी कटरा स्थित काशी न्यूरो क्लिनिक में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में न्यूरोसर्जन डॉ. गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि पार्किंसन एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल रोग है, जो व्यक्ति के शरीर के मूवमेंट को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि यह रोग मुख्य रूप से 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों में अधिक देखा जा रहा है। समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि समय रहते इसकी पहचान कर सही उपचार संभव हो सके।
जागरूकता रैली पीएसी शहीद पार्क तिराहे से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए काशी न्यूरो क्लिनिक पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यक्रम के अंत में भारत विकास परिषद, रामनगर शाखा के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तेजबली सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, बालकिशुन दीक्षित, पार्षद लल्लन सोनकर, डॉ. विजय आनंद तिवारी, बीके सिंह, रवि श्रीवास्तव, विजय मिश्रा, गुलाब प्रसाद, गोपाल गुप्ता, विजय श्रीवास्तव, श्याम जी, नीरज गुप्ता, दिनेश सिन्हा, राकेश कुमार, भारत लाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related posts