Varanasi UP…सिल्ट छोड़ने पर महापौर नाराज, 24 घंटे में उठाने के निर्देश।

सिल्ट छोड़ने पर महापौर नाराज, 24 घंटे में उठाने के निर्देश।

वाराणसी। नगर निगम के सप्ताहव्यापी महा-अभियान के तहत महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सरायनंदन वार्ड के जानकी नगर कॉलोनी का निरीक्षण किया। सीवर सफाई के बाद सड़क पर सिल्ट छोड़े जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए 24 घंटे में उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खाली प्लॉट में कूड़ा मिलने पर प्लॉट मालिक को नोटिस जारी करने को कहा गया। साथ ही कॉलोनी में दो स्पीड ब्रेकर बनवाने के भी निर्देश दिए गए।

Related posts