काशी के कुशवाहा कांत’ से खुलेगा साहित्य के अनकहे सच का संसार

वाराणसी। मड़ौली स्थित मेहता आर्ट गैलरी में रविवार को पत्रकार-लेखक विजय विनीत की नई पुस्तक ‘काशी के कुशवाहा कांत’ के कवर का लोकार्पण हुआ। कोरस–2026 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में चित्रकार अमित कुमार के तैलचित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
व्योमेश शुक्ल ने कहा कि यह पुस्तक हिंदी साहित्य के उपेक्षित अध्यायों को सामने लाने का साहसिक प्रयास है, जो कुशवाहा कांत के जीवन और रचनात्मकता को नई दृष्टि से प्रस्तुत करती है। अशोक आनंद ने इसे संवेदनशील और विचारोत्तेजक कृति बताया।
राजेंद्र दुबे और डॉ. लेनिन समेत अन्य वक्ताओं ने लेखक विजय विनीत की रचनाधर्मिता और अमित कुमार की कलाकृतियों की सराहना की। कार्यक्रम में शहर के कई साहित्यकार, कलाकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

