Varanasi UP….काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल ‘न्यायमंच’ की बैठक सम्पन्न, छोटे व्यापारियों के मुद्दों पर हुआ मंथन।

काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल ‘न्यायमंच’ की बैठक सम्पन्न, छोटे व्यापारियों के मुद्दों पर हुआ मंथन।

वाराणसी। काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल ‘न्यायमंच’ की कार्यकारिणी समिति की बैठक सोनालाल सेठ की अध्यक्षता में प्रथा होटल, कोदई चौकी में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत उपस्थित सदस्यों के परिचय से हुई।बैठक में संगठन को अधिक गतिशील और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। भानू मिश्र ने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए जोन स्तर पर विस्तार का सुझाव रखा। वहीं मनोज सिंह ने छोटे दुकानदारों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए उनके हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता बताई।
बैठक में सोनालाल सेठ, मनोज सिंह, संजीव रतन मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष,शैलेन्द्र कुमार सिंह, सुरेश सेठ, विजय जायसवाल, प्रकाश सिंह, आनंद पाण्डेय, मनोज चौरसिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महेश माहेश्वरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन भानू मिश्र द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Related posts