Varanasi UP….भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का काशी आगमन, बाबतपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का काशी आगमन, बाबतपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत।

वाराणसी, बाबतपुर। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के निमित्त भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का काशी आगमन हुआ। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला अध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मंत्री रविंद्र जायसवाल, मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी व मीना चौबे भी स्वागत के लिए मौजूद रहे।
कार्यक्रम में महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक अवधेश सिंह, विधायक त्रिभुवन राम, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय एवं मनीष कपूर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रोटोकॉल प्रभारी एवं भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेश पाण्डेय ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया।

Related posts