एमएसएमई को बढ़ावा: पीएनबी का वाराणसी में आउटरीच कार्यक्रम, ऋण पत्र वितरित।

वाराणसी। एमएसएमई क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक, वाराणसी अंचल द्वारा 27 अप्रैल 2026 को दो चरणों में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहले चरण में सारनाथ शाखा में मुद्रा, पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत ऋण पत्र कार्यपालक निदेशक डी. सुरेंद्रन द्वारा वितरित किए गए।
दूसरे चरण में कार्यक्रम भारतीय औद्योगिक संघ, वाराणसी इकाई के विनायक प्लाजा, मलदहिया स्थित कार्यालय में हुआ, जहां पदाधिकारियों ने राजेश भाटिया के नेतृत्व में मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यपालक निदेशक ने बैंक की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि 20 लाख रुपये तक का कोलेटरल फ्री ऋण तथा 10 करोड़ तक का ऋण सीजीटीएमएसई गारंटी के तहत उपलब्ध है।
अंत में अंचल प्रबंधक दीपक सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बैंक के कई अधिकारी एवं ग्राहक उपस्थित रहे।

