जय श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘खज़ाना’ शो से शहर में दिखेगा रोमांच, 3 मई को 11 स्थानों पर अनूठा आयोजन।
वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (JSK) एवं इंडियन बिज़नेस फोरम (IBF) के संयुक्त तत्वावधान में सत्र का सबसे क्रिएटिव और रोमांचक कार्यक्रम “खज़ाना” का आयोजन रविवार, 3 मई को प्रातः 8 से 11 बजे तक किया जाएगा।

इस अनूठे कांसेप्ट में JSK एवं IBF के 11 प्रमुख सदस्यों द्वारा अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर “खज़ाना” के रूप में विशेष आकर्षण प्रस्तुत किए जाएंगे। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित इन 11 पॉइंट्स पर सदस्यगण स्वयं उपस्थित रहकर आगंतुकों का स्वागत करेंगे।
ये हैं “खज़ाना” के 11 प्रमुख पॉइंट्स

न्यू कॉलोनी ककरमत्ता स्थित आन्या ग्रीन एनर्जी प्रा. लि. एवं एस.के.ए.एन एंड एसोसिएट्स, लंका-बीएचयू रोड पर वीएनएस प्रिंटिंग एंड स्पैरो डिजाइन, सामनेघाट स्थित यूनिक सैलून, चेतमणि चौराहा पर पारिख टाइल्स एंड डेकोर, भेलूपुर में पशुपति (बनारस स्वर्ण कला केंद्र) एवं नवीन साड़ी केंद्र, सिगरा क्षेत्र में एचआर फर्म, ऐस्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स तथा मलदहिया और कबीरचौरा स्थित एसएस ट्रेडर्स शामिल हैं।
आयोजकों के अनुसार, प्रत्येक 11 स्थानों पर प्रतिभागियों को पांच-पांच पॉइंट्स प्राप्त होंगे। सभी पॉइंट्स पूरा करने वाले सदस्यों को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा, वहीं प्रत्येक प्रतिभागी को भी आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर कई विशिष्ट जन जैसे पं चंद्रमौली उपाध्याय , रामगोपाल मोहले , डॉ दीपाली गुप्ता जी, पूजा दीक्षित जी, डॉ अजीत सहगल जी, डॉ सचिन मिश्रा जी , डॉ ए के कौशिक जी आदि की उपस्थिति भी रहेगी।
संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल, कृष्ण मोहन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रिचा दुबे, डॉ. शालिनी राणा, अरविंद जैन, बृजेश दास लोड और अभिषेक भट्टाचार्य सहित IBF हेड एवं एंबेसडर ने IBF और JSK के सभी नए-पुराने सदस्यों को सपरिवार इस आयोजन में प्रतिभाग करने का आमंत्रण दिया है। यह कार्यक्रम केवल JSK एवं IBF सदस्यों के लिए आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम में 11 जगह पर होकर सबसे पहले क्लोजिंग पॉइंट पर पहुंचने वाले सदस्यों को पुरस्कृत किया जाएगा
