Raybareli news: अपना दल (एस) की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार

रायबरेली स्थित अपना दल (एस) के जिला कार्यालय में गुरुवार को पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पटेल ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने सभी विधानसभा अध्यक्षों को जोन अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों के गठन के निर्देश दिए। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपने घरों पर पार्टी का झंडा और नेम प्लेट लगाने की अपील की।

बैठक में नए सक्रिय सदस्यों को जोड़ने और समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान जिला सचिव इंद्रेश पटेल, अमर सोनकर, मोहम्मद असलम, अभिषेक तिवारी, अभय कृष्ण सोनकर, सत्यम सोनी, अरुण कुमार पटेल, मनमोहन सिंह, लक्ष्मीकांत रावत, मानसिंह पटेल, राजन पटेल, सौरभ पटेल, अतुल पटेल, राजेश कुमार रावत, अभिनव प्रताप रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts