रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। लालूपुर चौहान स्थित आवास पर सदर विधायक अदिति सिंह ने जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र से पहुंचे सम्मानित नागरिकों एवं माताओं-बहनों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं और स्थानीय जरूरतों से विधायक को अवगत कराया।
जनसुनवाई में सड़क, बिजली, जल निकासी, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। सदर विधायक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर सदर विधायक अदिति सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता से सीधे संवाद करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याओं की जानकारी मिलती है और संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान का प्रयास किया जाता है।
अदिति सिंह ने कहा, “रायबरेली परिवार की सेवा और समस्याओं का समाधान ही मेरी प्राथमिकता है। क्षेत्र का कोई भी नागरिक अपनी समस्या लेकर मेरे पास आता है तो उसकी बात को गंभीरता से सुना जाएगा। जनसमस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।”
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ आमजन की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान भी जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में किया जाए और जरूरत पड़ने पर मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराया जाए।
जनसुनवाई के दौरान मौजूद नागरिकों और माताओं-बहनों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। विधायक ने सभी को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय को प्राथमिकता के साथ संबंधित विभाग तक पहुंचाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
