जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में अस्पताल से 3 माह के मासूम की चोरी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि घटना में इस्तेमाल बाइक भी सीज कर दी गई।
पूछताछ में महिला ने बताया कि 13 साल से संतान न होने और पहले बच्चे की मौत के बाद उसने पति और बहन के साथ मिलकर बच्चा चोरी की साजिश रची थी।
अस्पताल में दवा दिलाने के बहाने मासूम को गोद में लेकर आरोपी महिलाएं फरार हो गई थीं, लेकिन CCTV और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने पूरा खेल उजागर कर दिया।
