Raybareli news: नशे में कुएं में गिरने से अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातम

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महाराजगंज तहसील क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में अधेड़ की कुएं में गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक गांव निवासी रामखेलावन (48) देर शाम नशे की हालत में घर के पास स्थित पुराने कुएं के करीब पहुंचे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह कुएं की जगत पर बैठने का प्रयास कर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कुएं में जा गिरे। घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद रामखेलावन को कुएं से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

ग्रामीणों ने खुले और जर्जर कुओं के आसपास सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग प्रशासन से की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Related posts