Raybareli news: न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में मनाया गया मदर्स डे। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों ने माताओं को किया भावुक

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली।महराजगंज स्थित न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सलेथू में मदर्स डे (मातृ दिवस) के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के छात्र-छात्राओं की माताओं को विद्यालय में आमंत्रित किया गया। विद्यालय परिसर में बच्चों ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। बच्चों की भावनात्मक प्रस्तुतियों को देखकर कई माताएं भावुक हो उठीं और अपने बचपन की यादों में खो गईं।

इस अवसर पर माताओं के लिए “फन एक्टिविटी” और “हिट द टारगेट मम्मी” जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा “मदर्स ऑफ द डे” का भी चयन किया गया। बच्चों ने सुंदर कार्ड बनाकर अपनी मां के प्रति प्रेम और आभार व्यक्त किया।

उप-प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि मां त्याग, प्रेम, दया और स्नेह की प्रतिमूर्ति होती है। मां ही बच्चे की मूक भावनाओं को समझने वाली पहली गुरु होती है। उन्होंने कहा कि मदर्स डे केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन मां के सम्मान और आभार का प्रतीक होना चाहिए।

कार्यक्रम में भूपेंद्र शुक्ला, आलोक पाण्डेय, स्वप्निल शुक्ला, हरिओम गुप्ता, बाला प्रसाद, अनिल, मंजिली अवस्थी, शिवानी, दिव्यांशी मिश्रा, अनामिका पटेल, श्रुति श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, पारुल शुक्ला सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं उनकी माताएं उपस्थित रहीं।

Related posts