जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के संदी नागिन गांव में बकरी चराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद मंगलवार, 12 मई 2026 को सुबह करीब 11 बजे एक पक्ष के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे कई लोगों को चोटें आईं।
न्याय की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष एसपी कार्यालय पहुंचा और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।इस मामले में जब संजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बकरी चराने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट की घटना सामने आई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एसपी कार्यालय में हंगामा किस कारण से किया गया, इसकी भी जांच कराई जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
