Raybareli news: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट एसोसिएशन का बंदी ऐलान।

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। ऑनलाइन दवाओं की बिक्री और ई-फार्मेसी संचालन के विरोध में रायबरेली केमिस्ट एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का समर्थन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने अवैध ई-फार्मेसी, बड़े कॉरपोरेट्स की प्रीडेटरी प्राइसिंग तथा जीएसआर 817 (E) अधिसूचनाओं के विरोध में यह कदम उठाने की बात कही है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने कहा कि अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री से मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। बिना डॉक्टर की पर्ची के दवाओं की उपलब्धता, नकली दवाओं की बिक्री और एंटीबायोटिक दुरुपयोग जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे छोटे और मध्यम स्तर के केमिस्टों की आजीविका भी प्रभावित हो रही है।

संगठन ने प्रशासन से मांगों के समर्थन में हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए कहा कि मरीजों की सुरक्षा और दवा कारोबार की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण जरूरी

Related posts