जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली।उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट विस्तार में मनोज पाण्डेय को मंत्री बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों और परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर उनके छोटे भाई अमिताभ पाण्डेय ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जनता के अटूट विश्वास की जीत बताया है।अमिताभ पाण्डेय ने कहा कि बड़े भाई डॉ मनोज पाण्डेय को भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेना पूरे जिले और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा की इससे न केवल हमारे परिवार में, बल्कि पूरे जिले में हर्ष और उल्लास का माहौल है।
भाई साहब ने हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी सेवा की है और उनका विश्वास जीता है। वह जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उससे हर नागरिक और सभी समुदायों के लोग प्रसन्न हैं।अमिताभ पाण्डेय ने उम्मीद जताई कि मनोज पाण्डेय के मंत्री बनने से क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिले में विकास के जो कार्य रुके हुए थे या धीमी गति से चल रहे थे,
अब उनमें तेजी आएगी। जनता के बीच उनका जो विश्वास और जुड़ाव है, वह इस नई जिम्मेदारी के साथ और भी सुदृढ़ होगा।वहीं मनोज पाण्डेय का कैबिनेट में शामिल होना उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। उनके भाई और समर्थकों को विश्वास है कि वह उत्तर प्रदेश की प्रगति में अहम भूमिका निभाएंगे।
